ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार : पुलिस ने फर्जी SP को दबोचा, थानेदार और सीओ को हड़काते फिरता था

MOTIHARI : बिहार में इन दिनों जालसाज और ठग काफी ज्यादा एक्टिव हो गए हैं. इसी कड़ी में पुलिस एक फर्जी एसपी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी के पास से फर्जी आईकार्ड, ज्वा

बिहार : पुलिस ने फर्जी SP को दबोचा, थानेदार और सीओ को हड़काते फिरता था
First Bihar
3 मिनट

MOTIHARI : बिहार में इन दिनों जालसाज और ठग काफी ज्यादा एक्टिव हो गए हैं. इसी कड़ी में पुलिस एक फर्जी एसपी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी के पास से फर्जी आईकार्ड, ज्वाइनिंग लेटर सहित कई आवश्यक कागजात जब्त किये गए हैं. 


दरअसल, पुलिस कप्तान के निर्देश पर गोविंदगंज थाना पुलिस ने अमूल्य नाम के शख्स के घर पर छापा मारा. मोतिहारी जिले के गोविंदगंज के रढ़िया पंचायत के राजेपुर गांव का रहने वाला अमूल्य खुद को सीबीआई का एसपी बताकर ठगी करता था. उसने फर्जी तरीके से सीबीआई एसपी बनकर इसी जिला का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी बनवाया था. 


वहीं फर्जी सीबीआई एसपी का कार्ड दिखाकर पदाधिकारियों पर दबाव बनाकर ठगी का भी करने लगा. ग्रामीण सूत्रों की मानें तो फर्जी सीबीआई एसपी का ज्वाइनिंग लेटर और कार्ड दिखाकर जिला के ही एक गांव में मोटी रकम दहेज व लग्जरी गाड़ी तय कर शादी भी ठीक हुआ था. अमूल्य ने अरेराज सीओ और मलाही थाना को भी सीबीआई एसपी का कार्ड दिखा कर गलत ढंग से एक कार्य को लेकर दबाव बनाया था. 


अमूल्य का परिवार मोतिहारी में रहता है. उसकी शिक्षा मोतिहारी और नेपाल में हुई है. उसके पिता का नेपाल में मंडी का अच्छा कारोबार है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार फर्जी सीबीआई एसपी अमूलय ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि उसने अपने माता-पिता की मान मर्यादा, शोहरत और समाज में धौंस जमाने के लिए यह सब कुछ किया. 


बताया जा रहा है कि अमूल्य मोतिहारी एएसपी और अरेराज के तत्कालीन डीएसपी से गोविंदगंज और मलाही पुलिस के खिलाफ काम नहीं करने और अच्छा व्यवहार नहीं करने को लेकर शिकायत भी कर चुका है. इसके बाद से गोविंदगंज पुलिस अमूल्य के बारे में पता लगाने में जुट गई थी. काफी खोजबीन हुई तब जाकर मामले का खुलासा हुआ. फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है.