ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

पटना में विधायक के बेटे का मर्डर की साजिश, एक नेता ने 50 पेटी में सेट किया प्लान

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की कोशिश में जुटी हुई है. लेकिन इसके बावजूद भी अपराधियों की पहुंच अब राजधानी पटना तक बढ़ती जा रही है. एक ऐसी खबर सामने आई है. जि

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की कोशिश में जुटी हुई है. लेकिन इसके बावजूद भी अपराधियों की पहुंच अब राजधानी पटना तक बढ़ती जा रही है. एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. पटना में एक विधायक के बेटे का मर्डर की रची गई गहरी साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस की ओर से किये गए इस बड़े खुलासे में बताया गया कि 50 लाख में पूरा प्लान सेट किया गया था.


पटना में पढ़ता है विधायक का बेटा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पटना में रहकर पढ़ाई कर रहे यूपी के एक विधायक के बेटे की हत्या की साजिश रची गई थी. 50 पेटी में मर्डर का प्लान सेट किया गया था. अगले दो दिन के अंदर अपराधियों को 12 लाख रुपये मिलने वाले थे. इन अपराधियों के पीछे एक नेता का हाथ बताया जा रहा है. अरेराज डीएसपी ज्योति प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने इस हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया है. सुपारी लेने वाले तीन अपराधियों को एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ अरेस्ट किया गया है. उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान मास्टरमाइंड गुलशन कुमार, लड्डू उर्फ मौसम और शिवम तिवारी के रूप में की गई है. 


नेता ने ली मर्डर की सुपारी
अरेराज डीएसपी ज्योति प्रकाश ने आगे बताया कि गिरफ्त तीनों अपराधियों के पीछे पश्चमी चंपारण के एक नेता का हाथ है. जो इन अपराधियों को अपना संरक्षण देता है. ये अपराधी नेता के इशारे पर ही वारदात को अंजाम देते थे. नेता ने ही जेल में बंद एक कुख्यात अपराधी से यूपी के विधायक के बेटा की हत्या के लिए 50 लाख रुपये सुपारी ली है. विधायक का बेटा पटना में रहता है. यहीं रहकर वह पढ़ाई करता है.


पुलिस गिरफ्त में मास्टरमाइंड गुलशन
पुलिस ने गिरफ्त अपराधियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बीते 6 दिसंबर को इन अपराधियों ने पहाड़पुर चौक पर हथियार के बल पर लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था. एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी से अपराधी 2.97 लाख रुपये लूटकर फरार हुए थे. पुलिस एक और साथी को अरेस्ट करने के लिए छापेमारी कर रही है. गैंग के मास्टरमाइंड गुलशन कुमार हालांकि अभी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता