ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

Paschim Champaran Crime News: नशे के लिए हैवान बना पोता, सनकी ने पहले दादी को मौत के घाट उतारा; फिर तलवार से वार कर दादा को किया लहूलुहान

MOTIHARI: मोतिहारी में एक कलयुगी पोते ने अपने ही दादी और दादा को तलवार से काट डाला। आरोपी पोते को नशे की ऐसी लत लगी थी कि उसके लिए वह किसी की भी जान लेने पर उतारू हो जाता था। नशे क

Paschim Champaran Crime News: नशे के लिए हैवान बना पोता, सनकी ने पहले दादी को मौत के घाट उतारा; फिर तलवार से वार कर दादा को किया लहूलुहान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में एक कलयुगी पोते ने अपने ही दादी और दादा को तलवार से काट डाला। आरोपी पोते को नशे की ऐसी लत लगी थी कि उसके लिए वह किसी की भी जान लेने पर उतारू हो जाता था। नशे के लिए आरोपी ने पहले अपनी दादी को मौत के घाट उतारा फिर दादा पर हमला बोल दिया हालांकि दादा ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई।


बताया जा रहा है कि कल्याणपुर के बरहरवा महानंद पंचायत के वार्ड 8 के रहने वाला प्रिंस कुमार उर्फ झुन्नु नशा के लिए पूरे दिन इतना पागल रहता था कि उसके दादा ने तांत्रिक से उसकी इलाज कराया लेकिन झुंनू नशा छोड़ने को तैयार नहीं था। झुन्नु ने अपनी दादी की तलवार से गर्दन काटकर घर के बाहर ही हत्या कर दी वहीं अपने दादा को भी तलवार से वार किया लेकिन दादा किसी तरह बचकर घर में छुपकर अपनी जान बचाई।


गांव के लोगों ने प्रिंस उर्फ झुन्नु को किसी तरह से घर में बंद कर दिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी झुन्नु के खून से सने कपड़े और खून लगे तलवार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। मौके पर पहुंची FSL  की टीम जांच कर रही है।


गांव के लोगो ने बताया कि झुन्नु अपने पिता और मां के साथ नेपाल में रहता था। पिछले दिनों ही वह अपने गांव दादा के पास आया था। वह नशा के लिए इतना पागल रहता था कि लाख मनाने में वह नहीं माना और इलाज के बावजूद उसमें कोई सुधार नहीं हुआ। सनकी पोते ने अपनी दादी की हत्या कर दी वहीं दादी को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सनकी पोते की इस काली करतूत से पूरे गांव के लोग दहशत में है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम