ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नींबू के लिए ले ली जान, गोतनी, ननद और सास ने मिलकर गला दबा कर मार डाला

DESK: नींबू की चोरी को लेकर हुए विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गयी। मृतका के चाचा ने सास, ननद और गोतनी पर मारपीट करने और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि स्थानीय ल

नींबू के लिए ले ली जान, गोतनी, ननद और सास ने मिलकर गला दबा कर मार डाला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: नींबू की चोरी को लेकर हुए विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गयी। मृतका के चाचा ने सास, ननद और गोतनी पर मारपीट करने और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि स्थानीय लोग इस घटना को आत्महत्या बता रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 


घटना मोतिहारी के छौड़ादानो थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय काजल देवी के रूप में हुई है जो सुनील बैठा की पत्नी थी। काजल के दो बच्चे हैं। मृतका के चाचा गौरीशंकर बैठा ने बताया कि उनकी भतीजी की हत्या उनकी सास तिरुपति देवी, ननद रिभा और निभा देवी एवं गोतनी तेतर देवी ने मिलकर की है। नींबू को लेकर मारपीट की गयी और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गयी है।  


काजल देवी नींबू का पौधा लगायी थी। उसकी गोतनी रोज नींबू तोड़ लेती थी। इसी को लेकर विवाद चल रहा था। काजल का पति सात भाई है। जिसमें छह भाई तमिलनाडु के एक राइस मिल में मजदूरी करते हैं। आज भी इसे लेकर झगड़ा हुआ था जिसकी जानकारी काजल ने अपने पति को फोन पर दी थी। जिसके बाद पति ने अपने एक संबंधी को फोन किया और घर जाने को कहा। जब संबंधी घर पहुंचा तब देखा की उसकी पत्नी काजल मृत पड़ी हुई है और ससुरालवाले घर से फरार हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस फिलहाल घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।