ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

मोतिहारी शराबकांड में बड़ी कार्रवाई, 5 थाने के थानेदार को किया गया सस्पेंड

EAST CHAMPARAN: मोतिहारी शराबकांड मामले में एसपी कान्तेश कुमार मिश्र ने बड़ी कार्रवाई की है। शराब कांड मामले में 5 थाने के थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया है। हरसिद्धि, सुगौली,

मोतिहारी शराबकांड में बड़ी कार्रवाई, 5 थाने के थानेदार को किया गया सस्पेंड
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

EAST CHAMPARAN: मोतिहारी शराबकांड मामले में एसपी कान्तेश कुमार मिश्र ने बड़ी कार्रवाई की है। शराब कांड मामले में 5 थाने के थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया है। हरसिद्धि, सुगौली, तुरकौलिया, पहाड़पुर और रघुनाथपुर ओपी के अध्यक्ष को सस्पेंड किया गया है। 


जहरीली शराब पीने से अभी तक 31 लोगों की मौत हो गयी है जबकि दो दर्जन लोग अस्पताल में भर्ती है जहां 5 की हालत गंभीर बनी हुई है वही 8 लोगों की आंखों की रौशनी गायब हो गयी है। बता दें कि इससे पहले 6 पुलिस कर्मियों भी शनिवार को निलंबित किया जा चुका है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में दो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। 


पूर्वी चंपारण में जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहरीली शराब पीने से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जिले के विभिन्न इलाकों में सात अन्य लोगों के मौत की खबर है। ऐसे में मृतकों की संख्या 31 हो गई है हालांकि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 14 लोगों के मौत की बात सामने आ रही है।


शनिवार की देर शाम तक 21 लोगों की मौत की बात कही जा रही थी लेकिन देर रात जहरीली शराब पीने से सात अन्य लोगों की मौत से आंकड़ा बढ़ गया है। हरसिद्धि के धवही मुसहर टोला के रहने वाले  40 वर्षीय हरिलाल मांझी की तबितय बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद हरिलाल मांझी का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। इधर, तुरकौलिया प्रखंड के सोहिल छपरा निवासी गुंजन कुमार की भी मौत हो गई है। मौत का आंकड़ा बढ़ने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।  


बता दें कि शनिवार को मौत के शिकार हुए लोगों में तुरकौलिया के 6, हरसिद्धि के 2, सुगौली और पहाड़पुर के 1-1 व्यक्ति शामिल हैं जबकि शुक्रवार को तुरकौलिया में चार और पहाड़पुर में दो लोगों की मौत हुई थी। इस बीच, सुगौली में भी शुक्रवार को दो और गुरुवार को दो लोगों की मौत की सूचना सामने आई है। इस तरह, तीन दिनों में 21 लोगों की मौत हो गई जबकि दो दर्जन लोग बीमार बताए जा हैं। सभी का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने अबतक 20 लोगों को गिरफ्तार किया है।

संबंधित खबरें