ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

मोतिहारी : सनकी पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, खेत से मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी

MOTIHARI : खबर मोतिहारी से है, जहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। घटना कोटवा थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव की है। यहां आरोपी पति ने गुरुवार की देर रात पत्नी हत्या कर

मोतिहारी : सनकी पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, खेत से मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI : खबर मोतिहारी से है, जहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। घटना कोटवा थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव की है। यहां आरोपी पति ने गुरुवार की देर रात पत्नी हत्या कर शव को गायब कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी तब मिली जब गेंहू के खेत से मृतका का शव बरामद हुआ।


बताया जा रहा है कि मृतका का अपने पति राजेश दास से अक्सर किसी न किसी बात को लेकर उससे झगड़ा होता रहता था। गुरुवार को आरोपी राजेश बाहर जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन देर रात जब घर के सभी लोग सो गए वह वापस घर लौटा और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। इसी दौरान पीट-पीटकर पत्नी मिथिलेश देवी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।


इससे पहले आरोपी ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से पत्नी के शव को गेंहू के खेत में छिपा दिया। सुबह मृतका के बच्चों ने मां को घर में नही देखा तो उसे ढूंढना शुरू किया। काफी खोजबीन करने के बाद घर से पास ही गेंहू के खेत से मिथिलेश देवी का शव ग्रामीणों ने बरामद कर दिया। महिला का शव मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वहीं मृतका के बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिसस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। बताते चलें कि पहले भी मृतका मिथिलेश देवी ने मोतिहारी महिला थाने में अपने पति के खिलाफ आवेदन दिया था।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rajiv Ranjan

FirstBihar संवाददाता