ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मोतिहारी : रिटायर्ड फौजी के घर से 50 लाख की संपत्ति चोरी, एक साथ दो घरों में चोरी से हड़कंप

MOTIHARI : बिहार में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हर दिन बेखौफ चोर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी का है, जहां चोरों न

मोतिहारी : रिटायर्ड फौजी के घर से 50 लाख की संपत्ति चोरी, एक साथ दो घरों में चोरी से हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हर दिन बेखौफ चोर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी का है, जहां चोरों ने एक साथ दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और लाखों के जेवर चुराकर फरार हो गये।


चोरी की यह घटना पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र स्थित बड़कागांव की है। यहां चोरों ने सबसे पहले एक रिटायर्ड फौजी के घर को अपना निशाना बनाया। रिटायर्ड फौजी के परिवार के सभी लोग विगत कुछ दिनों से बाहर गये हुए थे जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने फौजी के घर से लाखों के गहने चुरा लिए। 


इसके बाद चोरों ने पड़ोस के ही गौरव कुमार के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों घरों से चोरों ने करीब 50 लाख के गहने चुरा लिए हैं। पीड़ितों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताते चलें कि जिले में चोरों का उत्पात दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। लाख कोशिशों के बावजूद पुलिस चोरी की घटनाओं को रोकने में विफल साबित हो रही है। पिछले दिनों भी चोरों ने चोरमा पठान टोली में रिटायर्ड शिक्षक और जिला परिषद प्रत्याशी के घर से लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली थी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rajiv Ranjan

FirstBihar संवाददाता