ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मोतिहारी : चुनावी रंजिश में वार्ड सदस्य के भाई की गोली मारकर हत्या, मुखिया से रंगदारी मांगने का था आरोप

MOTIHARI : बिहार में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके हैं. लेकिन चुनावी रंजिश में हत्याओं का सिलसिला नहीं थम रहा है. ताजा मामला पूर्वी चंपारण जिला के घोड़ासहन थाना क्षेत्र का है. यह

मोतिहारी : चुनावी रंजिश में वार्ड सदस्य के भाई की गोली मारकर हत्या, मुखिया से रंगदारी मांगने का था आरोप
First Bihar
3 मिनट

MOTIHARI : बिहार में पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके हैं. लेकिन चुनावी रंजिश में हत्याओं का सिलसिला नहीं थम रहा है. ताजा मामला पूर्वी चंपारण जिला के घोड़ासहन थाना क्षेत्र का है. यहां बाइक सवार युवक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक की पहचान कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के मुसहरिया गांव के रहने वाले रमेश दास के रूप में हुई है.


मृतक रमेश दास पूर्व वार्ड सदस्य रामबाबू दास का पुत्र और वर्तमान वार्ड सदस्य कमलेश दास का भाई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बैरिया गांव के समीप अपराधियों ने रमेश दास को गोली मारी है. मृतक युवक अपने बाइक से घर जा रहा था, इसी दौरान घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने रमेश के ऊपर अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हत्यारे दो बाइक पर सवार थे. जिनकी संख्या पांच के आस पास थी. गोली चलने की आवाज सुनाई देते ही. अगल बगल के दुकानदार शटर गिराकर भाग गए.


बड़ा भाई जीता है वार्ड सदस्य का चुनाव, पिता भी रह चुके हैं वार्ड सदस्य


रमेश का भाई कमलेश वार्ड सदस्य के रूप में चुनाव जीता है. रमेश अपने भाई को उप मुखिया के रूप में निर्वाचित कराना चाहता था. जिसके लिए वह अन्य वार्ड सदस्य के साथ बातचीत कर रहा था. इसी क्रम में वह दूसरे वार्ड सदस्यों के यहां गया था. शाम होने के बाद वह घर लौट रहा था तभी अपराधियों उसके सर में गोली मार हत्या कर दी. बताते चलें की रमेश दास के पिता राम बाबू दास भी पूर्व में वार्ड सदस्य रहे हैं.


घटनास्थल घोड़ासहन एवं कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के मध्य में स्थित होने के कारण नजदीक की कुण्डवा चैनपुर थाना पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच कर शव के आस पास की जगह को सुरक्षित कर रही है. सूचना मिलने पर घोड़ासहन थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है.पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. 


वहीं हत्या के बाद मौके पर पहुंचे एसपी नवीन चंद्र झा के समझाने के बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को राजी हुए. जिला पुलिस कप्तान ने मौके पर ही एसआईटी की गठन कर हत्या में शामिल अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी का निर्देश दिया है.


बता दें कि खरूहा चैनपुर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया से रंगदारी और धमकी देने के मामले में मृतक पर दो सप्ताह पूर्व प्राथमिकी दर्ज हुई थी. मुखिया कौशल्या देवी ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. रमेश दास की चुनावी रंजिश में हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rajiv Ranjan

FirstBihar संवाददाता