ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मोतिहारी में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, ड्राइवर को भी मारी गोली

MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है जहां एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान उनके ड्राइवर को भी तीन गोली लग गयी है। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती

मोतिहारी में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, ड्राइवर को भी मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है जहां एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान उनके ड्राइवर को भी तीन गोली लग गयी है। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से कई खोखा और कारतूस बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


घायल ड्राइवर राधे श्याम ने बताया कि वह और ठेकेदार जय प्रकाश बरियारपुर स्थित आवास से पटना जा रहे थे। इस दौरान चकिया ओवर ब्रिज के पास गाड़ी रोककर बिरयानी खाने लगे। तभी बाइक सवार दो अपराधी आ धमके और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। 


जब गाड़ी लेकर वे भागे तो अपराधियों ने पीछा कर गोली मार दी। गोली जय प्रकाश और राधे श्याम दोनों को लगी फिर भी राधे श्याम गाड़ी चलाकर मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम पहुंचा और अपने मालिक को भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


बताया जाता है कि ठेकेदार जय प्रकाश को सिर से लेकर पांव तक कई गोली मारी गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।  घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चकिया पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखा और कारतूस बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।