ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मोतिहारी : महिला ने थानाध्यक्ष पर लगाया दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप, गंदी-गंदी गालियां देकर थाने से निकाला

MOTIHARI : सुगौली थाना के सरकारी क्वार्टर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला ने सुगौली थाना के थानाध्यक्ष पर यह आरोप लगाया है. पीड़ि

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MOTIHARI : सुगौली थाना के सरकारी क्वार्टर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला ने सुगौली थाना के थानाध्यक्ष पर यह आरोप लगाया है. पीड़ित ने आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए आवेदन दिया है.महिला के आवेदन में लगाये गए आरोप को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने अवर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय को जांच करने और रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.

इस बाबत महिला ने बताया कि दो साल से उसके पति ने उसे छोड़ दिया है, जिसके बाद से महिला मायके में ही रह रही है. महिला ने अपने पति के खिलाफ सुगौली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है और उसी मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाने थाना जाती रहती है. पूर्व के थानाध्यक्ष ने कार्यवाई किया था लेकिन थानाध्यक्ष के बदलने के बाद मामले में कार्यवाई शिथिल हो गयी है.

इसे लेकर ही महिला गांव के ही वार्ड सदस्य के पति के साथ थाने गई थी. जहां से उसे पता चला कि थानाध्यक्ष क्वार्टर हैं, इसके बाद महिला क्वार्टर पहुंची. वहां पहुंचने पर थानाध्यक्ष ने वार्ड सदस्य के पति के साथ अपशब्दों का प्रयोग किया और वहां से भगा दिया और फिर महिला को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया.  पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर उसे वहां से निकाल दिया गया और अपशब्दों के साथ थाना परिसर से भी बाहर भगा दिया. जिसके बाद महिला ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. 


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

Himanshu

FirstBihar संवाददाता