ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

STF ने अपराधियों को दबोचा, 8 लाख रुपये कैश बरामद, बदमाशों में पूर्व पैक्स अध्यक्ष भी शामिल

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर पूर्वी चंपारण जिले से सामने आ रही है, जहां स्पेशल टास्क फ़ोर्स की टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है. एसटीएफ ने दो धंधेबाजों को धर दबोचा है. इनके

 STF ने अपराधियों को दबोचा, 8 लाख रुपये कैश बरामद, बदमाशों में पूर्व पैक्स अध्यक्ष भी शामिल
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI :  इस वक्त एक बड़ी खबर पूर्वी चंपारण जिले से सामने आ रही है, जहां स्पेशल टास्क फ़ोर्स की टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है. एसटीएफ ने दो धंधेबाजों को धर दबोचा है. इनके पास से 8 लाख कैश सहित 100 रु के आकार के सादे कागज के बंडल बरामद किये गए हैं. प्रत्येक बंडल के ऊपर सौ का एक नोट है. गिरफ्तार अपराधियों में एक पूर्व पैक्स अध्यक्ष भी शामिल है.


रविवार को मोतिहारी में STF को बड़ी कामयाबी मिली. एसटीएफ ने जाली नोटों के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अपराधियों में पूर्वी चंपारण के कोटवा थाना क्षेत्र के कराडिया का मुरारी यादव और मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र के बरजी का दीपक कुमार शामिल है. 


एसटीएफ की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इन दोनों बदमाशों को मोतिहारी शहर के पुरानी बस स्टैंड से अरेस्ट किया गया है. अपराधियों के पास से एक कार, 5 मोबाइल, मोबाइल, एक देसी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस(.315) बरामद किए गए हैं. इनमें से एक अपराधी पूर्व में पैक्स अध्यक्ष भी रह चुका है. मुरारी यादव पहले पैक्स अध्यक्ष रहा है. इससे पूछताछ जारी है. पुलिस इनके पुरे नेटवर्क को खंगालने की कोशिश में जुटी हुई है.