ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पैक्स अध्यक्ष को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में सनसनी

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक और बड़ी घटना को अंजाम दिया है. देर शाम बदमाशों ने एक पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी है. इस बड़

पैक्स अध्यक्ष को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI :  इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक और बड़ी घटना को अंजाम दिया है. देर शाम बदमाशों ने एक पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी है. इस बड़ी घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


मामला पूर्वी चंपारण जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. जहां उत्तरी ढेकहां पंचायत में अपराधियों ने एक पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी है. जानकारी के अनुसार पैक्स अध्यक्ष उमेश कुशवाहा चिमनी से अपने घर लौट रहे थे तभी पहले से घात लगाये अपराधियों ने गोली मार दी. गोली लगने के कारण पैक्स अध्यक्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं.


इस घटना में घायल व्यक्ति की पहचान उमेश प्रसाद कुशवाहा के रूप में की गई है, जो उत्तरी ढ़ेकहां पंचायत पैक्स अध्यक्ष बताये जा रहे हैं. इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मामले की जानकारी मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस घटना की तफ्तीश में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है.