ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मोतिहारी में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने गणपति विसर्जन के दौरान फेंका तेजाब, तीन लोग झुलसे

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां शरारती तत्वों ने माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की है। शुक्रवार की देर शाम गणपति विसर्जन जुलूस पर उपद्रवियों ने तेजाब फेंक दिया। जिसके बाद

मोतिहारी में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने गणपति विसर्जन के दौरान फेंका तेजाब, तीन लोग झुलसे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां शरारती तत्वों ने माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की है। शुक्रवार की देर शाम गणपति विसर्जन जुलूस पर उपद्रवियों ने तेजाब फेंक दिया। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। तेजाब से तीन लोगों के झुलसने की बात सामने आ रही है हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है। घटना मधुबन छावनी चौक के पास की है।


दरअसल, शुक्रवार की देर शाम गणपति की मूर्तियों का विसर्जन हो रहा था। इसको लेकर मधुबन में शोभायात्रा निकाली गई थी। जैसे ही शोभा यात्रा छावनी चौक पर पहुंची, शरारती तत्वों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों पर तेजाब फेंक दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। तेजाब से तीन लोगों के झुलसने की बात सामने आ रही है। इस घटना के बाद शोभायात्रा को वहीं रोक दिया गया और लोग हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने हालात को काबू में किया और गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। पुलिस की भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गणपति की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। पूरे मामले पर एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि सड़क पर तेजाब जैसा तरल पदार्थ गिरा पाया गया है। घायलों की खोज की जा रही है। उपद्रवियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।