ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मोतिहारी में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, बाइक लूटकर फरार

MOTIHARI : इस वक्त बिहार में बारिश से तबाही मची हुई है. वहीं, दूसरी ओर अपराध का ग्राफ भी बढ़ा हुआ है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां अपराधियों ने एक शख्स को

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : इस वक्त बिहार में बारिश से तबाही मची हुई है. वहीं, दूसरी ओर अपराध का ग्राफ भी बढ़ा हुआ है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. अपराधी मौके से उसकी बाइक लूटकर भी फरार हो गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

बड़ी वारदात पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया इलाके की है. जहां NH 28 A पर शंकर ढाबा के पास अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक सीतामढ़ी से बेतिया अपने घर जा रहा था. तभी बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने उसे गोली मार दी. मौके से क्रिमिनल उसकी बाइक लेकर भी फरार हो गए. 

वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस की टीम इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि जख्मी के बयान के अनुसार तीन की संख्या में आये अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस कई इलाकों में छापेमारी कर रही है.