ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मोतिहारी में अपराधियों ने 2 लोगों को मारी गोली, स्वर्ण व्यवसायी को बनाया टारगेट

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. देर शाम अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी है. इस घटना से इलाके मे

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. देर शाम अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी है. इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. पुलिस वारदात की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी इलाके की है. जहां आदापुर थाना के श्यामपुर बाजार में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी और उसके एक अन्य रिश्तेदार को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने के कारण दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक घायल व्यक्ति की पहचान स्वर्ण व्यवसायी सतीश  कुमार वर्णवाल और उनके भांजा गुड्डू कुमार वर्णवाल के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि लूट की नियत से गोली मारी गई है. फ़िलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता