ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

मोतिहारी में आइसा के छात्र नेता के घर से हथियारों का जखीरा बरामद, 11 लोग गिरफ्तार

MOTIHARI : बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छात्र संगठन आईसा के नेता के घर से हथियारों का जखीरा बरामद किया है. इसके साथ ही मौके से 11 लोग को गिरफ्तार किया ग

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MOTIHARI : बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छात्र संगठन आईसा के नेता के घर से हथियारों का जखीरा बरामद किया है. इसके साथ ही  मौके से 11 लोग को गिरफ्तार किया गया है. 

बताया जा रहा है कि मोतिहारी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए हथियारों को जमा किया जा रहा है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ने छात्र संगठन आईसा के नेता मधुसूदन के घर पर छापेमारी करते हुए दो रेगुलर पिस्टल, तीन देशी कट्टा और 30 जिंदा कारतूस को बरामद किया है.

इसके साथ ही मौके से कई धारदार हथियार भी बरामद किया गया है.  पुलिस ने मौके से चोरी की सात बाइक भी बरामद की है, जिसकी जांच की जा रही है. वहीं गिरफ्तार किए गए सभी लोगों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है और उनसे पूछताछ की जा रही है. इतनी बड़ी मात्रा में हथियार जमा करने के पीछे का कारण पता लगाया जा रहा है. वहीं  गिरफ्तार अपराधियो से पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार लगातार छापामारी जारी है.