ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मोतिहारी में 7 लाख रुपये की लूट, ATM का कैश बॉक्स लेकर भागे अपराधी

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण में अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. हरसिद्धि थाना इलाके में अपराधी लगभग 7 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. एटीएम मशीन से कैश बॉक्स

मोतिहारी में 7 लाख रुपये की लूट, ATM का कैश बॉक्स लेकर भागे अपराधी
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI :  पूर्वी चंपारण में अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. हरसिद्धि थाना इलाके में अपराधी लगभग 7 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. एटीएम मशीन से कैश बॉक्स लेकर अपराधी फरार हो गए हैं, जिसमें रुपये रखे हुए थे. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात मोतिहारी के हरसिद्धि थाना इलाके की है, जहां मुरारपुर पंचायत के पकड़ी चौक स्थित टाटा इंडीकॉम के एटीएम का कैश बॉक्स लूटकर अपराधी फरार हो गए हैं. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि एटीएम के कैश बॉक्स से कुल 6 लाख 97 हजार 500 रुपये लूटकर फरार हो गए हैं.


एक स्थानीय दुकानदार के मुताबिक 3 से 4 की संख्या में पहुंचे बदमाश एटीएम के पास खड़े थे, जो वहां एक बोलेरो से आये थे. दुकानदार ने शोर मचाना चाहा तब तक बदमाश हथियार का भय दिखाते हुए भाग निकले. उसके बाद स्थानीय लोग भी पहुंच गए और देखा कि एटीएम कटा हुआ है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी.


थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश एटीएम रूम का शटर काट अंदर घुसे थे. गैस कटर से एटीएम मशीन के कैश बॉक्स काटकर 6 लाख 97 हजार 500 रुपये निकाल कर फरार हो गए. एटीएम ऑफिसर दिवाकर कुमार ने बताया कि उन्होंने थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि उस एटीएम में शनिवार को ही 7 लाख पचास हजार रुपये कैश डाला गया था. बदमाशों ने पहले रूम का शटर काटा और रुपए लूटकर फरार हो गए. 

टैग्स