ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Motihari Crime News: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करों के हौसले बुलंद, तस्करी रोकने पर SSB जवानों पर बोला हमला; हथियार छीनने की कोशिश

MOTIHARI: भारत-नेपाल सीमा पर अंतरराष्ट्रीय तस्करों के गिरोह का दुस्साहस दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बेखौफ तस्करों ने एसएसबी जवानों पर हमला कर दिया है साथ ही उनके हथियार छीनने की

Motihari Crime News: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करों के हौसले बुलंद, तस्करी रोकने पर SSB जवानों पर बोला हमला; हथियार छीनने की कोशिश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: भारत-नेपाल सीमा पर अंतरराष्ट्रीय तस्करों के गिरोह का दुस्साहस दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बेखौफ तस्करों ने एसएसबी जवानों पर हमला कर दिया है साथ ही उनके हथियार छीनने की कोशिश की है। एसएसबी जवान ने आत्मरक्षा में गोली चला दी है। घटना प्रेम नगर के मैत्री पुल के पास की है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पर नेपाल के आर्म्ड फ़ोर्स, क्राइम ब्रांच, एसएसबी कमांडेंट एवं जिला पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है। एसएसबी के कमांडेंट विकास कुमार ने बताया कि तस्करी रोकने के दौरान एसएसबी जवान के साथ तस्करों ने मारपीट की है। आत्मरक्षा में एसएसबी जवान ने फायरिंग की, जिससे तस्कर भाग खड़े हुए। तस्करों के गिरोह की पहचान की जा रही है।


बताया जा रहा है कि कुछ तस्कर सामान लेकर बॉर्डर क्रॉस कर रहे थे कि एसएसबी जवान नवीन ने उन्हें रोका। इतने में तस्करों ने हल्ला करके आसपास के तस्करों को बुला लिया और सभी ने एसएसबी जवान पर हमला कर दिया। तस्कर एसएसबी जवान नवीन को गाली देते हुए नो मैंस लैंड तक खींच ले गए और उससे हथियार छीनने की कोशिश की। इस बीच जवान ने हवाई फायरिंग कर दी, जिससे तस्कर भाग खड़े हुए। 

रिपोर्ट- सोहराब आलम