ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में बेखौफ अपराधी: फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में 15 लाख की लूट, गन प्वाइंट पर कर्मियों को बनाया बंधक

MOTIHARI: बिहार में अपराधी बेलगाम होते जा रहे है ताजा मामला मोतिहारी से है जहां अपराधियों ने एक फाइनेंस कंपनी में लूटपाट मचायी है. और लगभग 15 लाख रुपया लूट लिया है. और सभी कर्मियों को एक कमरे

बिहार में बेखौफ अपराधी: फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में 15 लाख की लूट, गन प्वाइंट पर कर्मियों को बनाया बंधक
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में अपराधी बेलगाम होते जा रहे है ताजा मामला मोतिहारी से है जहां अपराधियों ने एक फाइनेंस कंपनी में लूटपाट मचायी है. और लगभग 15 लाख रुपया लूट लिया है. और  सभी कर्मियों को एक कमरे में बंद कर फरार हो गए.


यह घटना ढ़ाका थाना क्षेत्र के पचपकड़ी रोड में स्थित स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस कम्पनी के ऑफिस का है जहां से लगभग 15 लाख रुपया लूट लिया गया है. बताया जा रहा है तीन बाइक से छह की संख्या में अपराधी आए थे और सभी अपराधी मास्क लगाये हुए थे और उनके हाथ में पिस्तौल और चाकू था. 


 इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सिकरहना DSP अशोक कुमार और ढ़ाका इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने घटना के समय ऑफिस में मौजूद फाइनेंस कंपनी के सभी 15 कर्मियों को पूछताछ करेगी. फिलाहल पुलिस इस घटना को संदेहास्पद मान रही है. वही पुलिस घटना की जांच में जुट गई है और CCTV को खंगाल रही है. फिलहाल फाइनेंस कंपनी के ब्रांच को सील कर दिया गया है और किसी को भी ब्रांच के अंदर जाने पर रोक लगा दी गई है.


बताया जा रहा है कि अपराधियों ने ब्रांच मैनेजर सूरज कुमार को पीटा और एक कर्मी इमरान को चाकू से वार कर घायल कर दिया. फिर अपराधियों ने सभी कर्मियों को एक कमरे में बंद कर दिया और  दो दिनों के कलेक्शन का लगभग 15 लाख रुपया लूटकर फरार हो गए.



टैग्स