ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

मोतिहारी में गिट्टी-बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, दुकान में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

MOTIHARI: मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां गिट्टी-बालू कारोबारी की बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना चकिया थाना क्षेत्र के साहेबगंज रोड की जहां खड़क

मोतिहारी में गिट्टी-बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, दुकान में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां गिट्टी-बालू कारोबारी की बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना चकिया थाना क्षेत्र के साहेबगंज रोड की जहां खड़की कुअवां मंदिर के बाद हत्या की इस वारदात को बेखौफ अपराधियों ने अंजाम दिया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। 


बताया जाता है कि बालू-गिट्टी कारोबारी जमील अख्तर जब अपनी दुकान में बैठे थे तभी हथियारबंद अपराधियों अचानक पहुंचे और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। गोली लगने से घायल जमील को परिजन अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


मृतक जमील अख्तर के बेटे राशिद अली ने बताया कि अपराधियों ने पिता के सिर में गोली मारी थी। गोली की आवाज सुनकर लोग दुकान की ओर दौड़े तो देखा कि वे खुन से लथपथ दुकान में पड़े हैं। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मुझे फोन करके घटना की जानकारी दी। हमलोग जब वहां पहुंचे तो देखा कि पिताजी कुर्सी पर बेसुध पड़े हुए थे। 


जब उन्हें हॉस्पिटल ले गये तब वहां मौजूद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक के बेटे राशिद अली ने बताया कि गांव की ही एक महिला को लेकर डेढ़ साल पहले विवाद हुआ था। 


उस वक्त कुछ लोगों ने उनके पिता को बुरी तरह से पीटा था और पिता और मुझे जान से मारने की धमकी दी थी और आज पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।