ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

मक्के के खेत में मिला बच्चे का शव, 22 दिनों से था लापता,

MOTIHARI: खबर मोतिहारी की है, जहां 22 दिनों से लापता एक किशोर का शव मक्के के खेत से साढ़े गले हालत में बरामद किया गया। परिजनों ने किशोर के कपड़े से उसे पहचान लिया। किशोर का शव म

मक्के के खेत में मिला बच्चे का शव, 22 दिनों से था लापता,
Desk
2 मिनट

MOTIHARI: खबर मोतिहारी की है, जहां 22 दिनों से लापता एक किशोर का शव मक्के के खेत से साढ़े गले हालत में बरामद किया गया। परिजनों ने किशोर के कपड़े से उसे पहचान लिया। किशोर का शव मधुबन थाना क्षेत्र के गंगापुर आईटीआई कॉलेज से दक्षिण करीब चार सौ मीटर की दूर मक्के के खेत से मिला। किशोर का शव मिलते ही ये खबर पुरे गांव में तेजी से फैल गया। देखते ही देखते लोग की भीड़ लग गई। 


इसी बीच मधुबन टोला मोहनवा निवासी राजेंद्र राय और उनके परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे। जब उन्हों ने शव के ऊपर कपड़े देखा तो अपने 22 दिन से लापता बेटे को पहचान गए। राजेन्द्र राय ने बताया कि यह शव उसके 10 वर्षीय बेटे पवन का हैं। जो 13 मई की रात से ही घर से गायब था।


इस घटना की सूचना मधुबन पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया। इस संदर्भ में गुमशुदा पवन के पिता राजेन्द्र राय ने बताया कि उसका बेटा पवन गूंगा था। 13 मई को अपनी बहन के छेका कार्यक्रम में लोगों को खाना खिलाकर शाम को घर के पास किसी की शादी थी उसी में शामिल होने गया था। देर रात जब वह घर नहीं लौटा तब परिजनों ने उसे ढूंढने लगे। इस दौरान परिजनों ने लाउडस्पीकर से भी खबर को प्रचारित किया, थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अब 22 दिन बाद उसका शव मिला है। 


टैग्स