ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार : सरेआम सड़क पर महिला की पिटाई, दो लड़कों ने बेरहमी से बाल पकड़कर घसीटा, वीडियो वायरल

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिले से महिला की बेरहमी से पिटाई करने और घसीटने का वीडियो बहुत तेजी से वायरल होता जा रहा है. वीडियो में दो युवक एक महिला के बाल पकड़कर उसे बाल से घसीटते हुए

बिहार : सरेआम सड़क पर महिला की पिटाई, दो लड़कों ने बेरहमी से बाल पकड़कर घसीटा, वीडियो वायरल
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिले से महिला की बेरहमी से पिटाई करने और घसीटने का वीडियो बहुत तेजी से वायरल होता जा रहा है. वीडियो में दो युवक एक महिला के बाल पकड़कर उसे बाल से घसीटते हुए और उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं. मामला केसरिया थाना के राजपुर पंचायत के आजादनगर गांव का बताया जाता है. जानकारी के अनुसार यह घटना पंचायत के दौरान सरपंच के सामने की है. 


वीडियो के बारे में बताया जाता है कि दो युवक अरविन्द कुमार और शशिभूषण कुमार महिला के घर में घुसकर उसके और उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करते थे. इसी बात को लेकर पंचायत बुलाई गई थी. पंचायत के दौरान ही दोनों युवकों ने महिला की पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस तुरंत हरकत में आई और दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की. 


पुलिस ने कहा है कि वायरल वीडियो के सत्यापन के लिए जांच की जा रही है. इस मामले में जो लोग दोषी पाए जाएंगे, उनपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. इधर दोनों युवकों ने महिला को केस वापस लेने की धमकी दी है और कहा है कि अगर महिला केस वापस नहीं लेती है और वे उसकी बेटी को अगवा कर लेंगे.