ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

खनन अधिकारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बालू लदा जब्त ट्रैक्टर भी ले भागे माफिया

MOTIHARI: खबर पूर्वी चंपारण जिले से है, जहां खनन माफियायों ने जिला खनन पदाधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। मामला केसरिया थाना क्षेत्र का है। बदमाशों ने खनन पदाधिकारी पर चार राउंड

खनन अधिकारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बालू लदा जब्त ट्रैक्टर भी ले भागे माफिया
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI: खबर पूर्वी चंपारण जिले से है, जहां खनन माफियायों ने जिला खनन पदाधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। मामला केसरिया थाना क्षेत्र का है। बदमाशों ने खनन पदाधिकारी पर चार राउंड फायरिंग की लेकिन गनीमत रही कि वे बाल-बाल बच गए। हालांकि इस दौरान माफियाओं ने बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ा लिया और मौके से भाग निकले। 



दरअसल, गंडक नदी के सत्तर घाट पर अवैध खनन की सूचना पाकर जिला खनन पदाधिकारी रागिनी कुमारी जांच करने गई थी। उन्होंने वहां खनन माफिया को बालू खनन का काम करते देखा जिसके बाद उन्होंने एक ट्रैक्टर को जब्त किया और होमगार्ड पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन इसी दौरान वहां ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी। खनन माफियाओं ने गोलीबारी शुरु कर दी और जब्त ट्रैक्टर को छुड़ा लिया।



गोलीबारी की घटना में खनन पदाधिकारी के गाड़ी के शीशे पूरी तरह टूट गए। खनन पदाधिकारी केसरिया थाना पहुंची. पुलिस को आवेदन देने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, सूचना पाकर पुलिस ने एक्शन लेते हुए एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया, जिसका नाम शंभू यादव है। 

टैग्स