ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

जाप नेता के बाद अब वार्ड सदस्य के घर लाखों की डकैती, कैश और आभूषण ले फरार हुए लूटेरे

MOTIHARI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर हररोज किसी न किसी जिलें से लूट और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहार

जाप नेता के बाद अब वार्ड सदस्य के घर लाखों की डकैती, कैश और आभूषण ले फरार हुए लूटेरे
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर हररोज किसी न किसी जिलें से लूट और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आया है। जहां वार्ड मेंबर के घर में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। लूटरे घर से अंदर से 20 लाख रुपए की संपत्ति लूट कर ले भागे हैं। 


दरअसल, मोतिहारी में पिछले पांच दिनों के अंदर यह दूसरी लूट की घटना है। इस बार लूटरे के निशान पर घोड़ासहन प्रखंड के श्रीपुर पंचायत के वार्ड नंबर चार की महिला वार्ड सदस्य थी। वार्ड मेंबर के घर रात करीब 10 बजे 15 से 20 की संख्या में आए डकैताें ने घटना को अंजाम दिया। इस दौरान 50 हजार रुपए नगद और 20 लाख से अधिक की संपत्ति अपने साथ ले गए।


वहीं, इस घटना को लेकर वार्ड सदस्य पिंकी देवी ने बताया की पूरा परिवार खाना खा कर रात आठ बजे ही सो गया था। इसी बीच दस बजे के करीब छत पर किसी के चलने की आवाज सुनाई दी। जब वह छत पर गई तो देखा कि छह से सात की संख्या में डकैत थे। इसी बीच उनलोगों में से एक ने गलत तरीके से धमकी देते हुए वार्ड मेंबर से  पैसा और चेक मांगने लगा,नहीं बताने पर जान से मारने की धमकी भी देने लगा। जिसके बाद वो लोग 50 हजार रुपए कैस और लाखों की संपत्ति लूट ले गए। 


इधर, इस घटना की सूचना के दस मिनट के अंदर ही घोड़ासहन पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक डकैत फरार हो गए। मालूम हो कि , इससे पहले भी 21 अप्रैल को इसी गांव में जाप नेता अभिजीत सिंह के घर डकैती हुई थी। इस दौरान 20 लाख से अधिक की संपत्ति ले गए थे।