ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मोतिहारी, गैंगवार में एक की हत्या, गोली लगने से 5 गंभीर रूप से घायल

MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आ रही है जहां गैंगवार में एक की मौत हो गई है। वही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मोतिहारी, गैंगवार में एक की हत्या, गोली लगने से 5 गंभीर रूप से घायल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आ रही है जहां गैंगवार में एक की मौत हो गई है। वही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हैं। बताया जाता है प्रिंस कुमार नामक एक शख्स मुजफ्फरपुर से मोतिहारी शादी समारोह में शामिल होने आया था। हथियारबंद अपराधियों ने उसे अपराधी देव कुमार का आदमी समझ लिया और गोली मारकर प्रिंस की हत्या कर दी। इस घटना में एक निर्दोष की मौके पर ही मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया इलाके की जहां ढाका-मोतिहारी रोड पर देव कुमार नामक व्यक्ति अपने कुछ साथियों के साथ कोल्ड ड्रिंक्स पी रहा था। तभी पहले से घात लगाए कुछ बदमाश बाइक से पहुंचे और ताबतोड़ फायरिंग करने लगे। एक व्यक्ति की मौत गोली लगने से हो गयी है। वही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिन्हें आनन फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है।  

मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। वही घायलों में देव कुमार, राजकुमार विराट, यश प्रकाश और विराज शामिल हैं। सभी की हालत गंभीर बतायी जा रही है। मोतिहारी के प्राइवेट क्लिनिक में चारों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घायल देव कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। देव कुमार के ऊपर 6 आपराधिक मामले पहले से दर्ज है। रविवार को उसकी किसी से झगड़ा हुआ था और आज यह घटना हुई। 


एसपी ने बताया कि देव कुमार के साथ कुछ युवक पान की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक्स पी रहे थे तभी अचानक बाइक पर सवार तीन युवक आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस दौरान देव कुमार और उसके चार साथियों को गोली लग गयी। जिससे चारों बुरी तरह से घायल हो गये। वही पान की दुकान पर कोल्ड ड्रिंग्स पी रहे प्रिंस कुमार को इस दौरान गोली लगी और गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। 


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता