ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

घुसपैठ की कोशिश नाकाम: भारतीय सीमा में घुसने के दौरान दो चीनी नागरिक गिरफ्तार, केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट

MOTIHARI: खबर पश्चिम चंपारण से आ रही है, जहां भारतीय-नेपाल सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम हुई है। अनाधिकृत रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे दो चीनी नागरिकों को गिर

घुसपैठ की कोशिश नाकाम: भारतीय सीमा में घुसने के दौरान दो चीनी नागरिक गिरफ्तार, केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MOTIHARI: खबर पश्चिम चंपारण से आ रही है, जहां भारतीय-नेपाल सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम हुई है। अनाधिकृत रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पहले भी बिना किसी वैध वीजा के भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर चुके हैं और दूसरी बार भी सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी इमीग्रेशन ऑफिसर ने दोनों को धर दबोचा।


पकड़े गए दोनों चीनी नागरिकों की पहचान जियांजी के रहने वाला फु कांग और झाओ जिंग के रूप में हुई है। दोनों ने पूछताछ में बताया है कि शनिवार की सुबह काठमांडू से चलकर ने वीरगंज पहुंचे थे। वीरगंज पहुंचने के बाद दोनों ने होटल में खाना खाया और अंधेरा होने का इंतजार करने लगे। जैसे ही अंधेरा हुआ तो देर शाम भारत की सीमा में प्रवेश कर रहे थे लेकिन तभी वे पकडे गए। केंद्रीय एजेंसियों ने कई घंटों की पूछताछ के बाद दोनों को रक्सौल के हरैया ओपी को सौंप दिया है।


जानकारी के मुताबिक, इसी महीने की दो जुलाई को भी दोनों ने नेपाल की सीमा से भारतीय सीमा में अवैध तरीके से घुसने की कोशिश की थी और पकड़े गए थे। तब दोनों से लंबी पूछताछ करने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था और अब फिर से दोनों ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की है। ऐसे में दोनों पर केंद्रीय एजेंसियों का शक गहराने लगा है। 


बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब किसी चीनी नागरिक ने अवैध तरीके से भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश है। बीते 21 जुलाई को भी भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक चीनी नागरिक को बगहा से गिरफ्तार किया गया था। भारत नेपाल का पानीटंकी सीमा से एसएसबी के 41वीं बटालियन के जवानों ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते समय एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए चीनी नागरिक का नाम पेंग योंगजिन था, जो चीन के शांहेई, विहाई फेंग का रहने वाला था।