ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

घर में घुसकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, पड़ोसी पर हत्या का आरोप

MOTIHARI: मोतिहारी में दो पड़ोसियों के विवाद में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान घर में घुसकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस श

घर में घुसकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, पड़ोसी पर हत्या का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में दो पड़ोसियों के विवाद में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान घर में घुसकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा। मृतक की पहचान लखौरा थाना क्षेत्र के सेमरी निवासी तकी देवान के 23 वर्षीय पुत्र सलाम देवान के रूप में हुई है। घटना लखौरा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव की है।


घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई मंजूर देवन ने बताया कि उसका भाई दरवाजे पर बैठा हुआ था इसी दौरान शर्मा राय अपने अन्य सहयोगियों के साथ आया और पिटाई करने लगा। तब तक सभी पीटते रहे तब तक कि सलाम देवान की मौत न हो गयी। जैसे ही देवान की मौत हुई वैसे ही सभी वहां से फरार हो गए।


मिली जानकारी के अनुसार सलाम तीन भाई से सबसे छोटा है। उसका दोनो बड़ा भाई दूसरे प्रदेश में रह कर मजदूरी करता है। जबकि सलाम घर रह कर देख रेख करता था, इसी बीच उसके परोशी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, इसी दौरान पड़ोसी ने जमकर पिटाई कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


लखौरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सेमरी में मारपीट के दौरान एक युवक की मौत हो गई, शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। परिजन के तरफ से आवेदन अभी नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।