ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Crime News: शराब के साथ पकड़ी गई पूर्व जिला परिषद सदस्य की बेटी और कोर्ट क्लर्क, बेड के नीचे मिली दारू की दर्जनों बोतलें

MOTIHARI: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। मोतिहारी पुलिस ने एक बड़े शराब तस्करी के रैकेट का भंडाफो

Bihar Crime News: शराब के साथ पकड़ी गई पूर्व जिला परिषद सदस्य की बेटी और कोर्ट क्लर्क, बेड के नीचे मिली दारू की दर्जनों बोतलें
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। मोतिहारी पुलिस ने एक बड़े शराब तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य की बेटी (Former Zilla Parishad member's daughter), कोर्ट के एक क्लर्क और उसकी पत्नी को भारी मात्रा में शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है।


बताया जाता है कि मोतिहारी की बंजरिया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झखिया गांव में पूर्व जिला परिषद सदस्य मंजू देवी की बेटी पूजा कुमारी, क्लर्क बाबूलाल सहनी और उसकी पत्नी उषा देवी नए वर्ष में शराब की डिलीवरी करने के लिए काफी संख्या में शराब की बोतलों का स्टॉक किया है।


जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और पलंग के दराज के नीचे कार्टन में छिपाकर रखे भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त किया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बंजरिया थाने इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है और काफी संख्या में विदेशी शराब की ब्रांडेड बोतलों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम