ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

साइबर क्रिमिनल्स की करतूत, थाना प्रभारी के नाम से बनाई फेक ID, पुलिसवालों को मैसेज कर मांगे पैसे

MOTIHARI: देशभर में साइबर क्राइम के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. आए दिन साइबर क्रिमिनल्स नई-नई क्राइम की घटनाओं को अंजाम देकर लोगों को ठगते हैं. इस बार साइबर क्रिमिनल्स ने पुलिस

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

MOTIHARI: देशभर में साइबर क्राइम के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. आए दिन साइबर क्रिमिनल्स नई-नई क्राइम की घटनाओं को अंजाम देकर लोगों को ठगते हैं. इस बार साइबर क्रिमिनल्स ने पुलिसवालों को ही ठगने का प्लान बना लिया. साइबर क्राइम की हैरान कर देने वाली घटना पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से है. 


मोतिहारी में साइबर अपराधियों ने थाना प्रभारी के नाम से फेक आईडी बना ली. फिर कॉन्टैक्ट के कई साथी थाना प्रभारियों को मैसेंजर से मैसेज भेजकर रुपये मांगे. पहाड़पुर थाना प्रभारी अनुज कुमार की फोटो के साथ एक फर्जी आईडी बनाकर साइबर क्रिमिनल्स ने 6 से ज्यादा मित्र दारोगा से मैसेंजर से रुपये मांगे. अस्पताल में भर्ती होने की बात कहकर साइबर अपराधियों ने किसी से 20 तो किसी से 30 हजार रुपये एक फर्जी खाते में भेजने के लिए बोला. 


जब थानेदार के एक बैचमेट दारोगा ने फोन कर अपने दोस्त का हालचाल पूछा तब थानेदार के होश उड़ गये. फोन करने वाले थानेदार ने अपने मैजेंजर के सभी पोस्ट को पढ़ने के लिए कहा. थानेदार को जब साइबर क्रिमिनल्स की इस हरकत का पता चला तो उनके होश उड़ गये. घटना की जानकारी सामने आने के बाद पहाड़पुर थाना प्रभारी अनुज कुमार ने कहा कि फर्जी आईडी बनाने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता