ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट की पत्नी ने किया सुसाइड, पति पर जहर देकर मर्डर का आरोप

MOTIHARI : सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट की पत्नी ने गले में फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया है। मायके वालों ने पति पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।जिले

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MOTIHARI : सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट की पत्नी ने गले में फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया है। मायके वालों ने पति पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।


जिले के चांदमारी मोहल्ले में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट संजय कुमार मिश्र की पत्नी अर्चना मिश्र ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अर्चना अपने पति के साथ ही कमरे में सोई थी। सुबह संजय उठे तो देखा कि बगल के कमरे में उसकी पत्नी वेंटीलेटर से लटकी हुई थी। असिस्टेंट कमांडेंट का 14 साल का बेटा 9 साल की बेटी भी नीचे के कमरे में सोए थे।


अर्चना के मायके वालों ने उसके पति पर जहर देकर  हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका का मायका नगर थाने के बेलबनवा मोहल्ले में है। सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट संजय कुमार मिश्र जम्मू में पोस्टेड हैं।पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 


टैग्स