ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

चौकीदार की तत्परता से 6 ATM लूटेरे गिरफ्तार, कार में औजार रखकर एटीएम काटने पहुंचे थे

MOTIHARI: मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोटवा थाना क्षेत्र के नवादा चौक पर स्थित एक एटीएम को काटकर लूटने कार से पहुंचे छह बदमाशों को चौकीदार की तत्परता से गिरफ्तार क

चौकीदार की तत्परता से 6 ATM लूटेरे गिरफ्तार, कार में औजार रखकर एटीएम काटने पहुंचे थे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोटवा थाना क्षेत्र के नवादा चौक पर स्थित एक एटीएम को काटकर लूटने कार से पहुंचे छह बदमाशों को चौकीदार की तत्परता से गिरफ्तार किया गया। अपराधियों के पास से एटीएम काटने का औजार बरामद किया गया है। 


यह गिरोह एटीएम मशीन को निशाना बनाकर उसे लूटने का काम करता था। एएसपी शिखर चौधरी ने बताया कि हजारीबाग, सीतामढ़ी, बेतिया और पूर्वी चंपारण के लोग इस एटीएम लूट गिरोह में काम करते थे। अपने कार में एटीएम काटने के सभी औजार साथ रखकर लेकर चलते थे। बंगाल और झारखंड के साथ-साथ बिहार को भी यह गैंग निशाना बनाता था। 


बिहार में एटीएम लूटने से पहले ये लोग सीसीटीवी पर स्प्रे करते थे और जैमर लगाते थे। उसके बाद एटीएम के पैसे को लूट लिया करते थे। कोटवा थाने में तैनात चौकीदार की तत्परता से एटीएम लूट की बड़ी घटना होते-होते टल गई। इस गिरोह की पहचान हो चुकी है इनके साथ-साथ और कौन-कौन लोग इसमें शामिल है उसका पता लगाने में पुलिस जुटी है।