ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार : वार्ड सचिव चुनाव के दौरान जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल

MOTIHARI : बिहार में चल रहे वार्ड सचिव के चुनाव में मारपीट की घटनाएं आम हो गई हैं। हर दिन किसी न किसी इलाके से वार्ड सचिव चुनाव में मारपीट और हंगामा की खबरे आ रही हैं। ताजा मामला म

बिहार : वार्ड सचिव चुनाव के दौरान जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में चल रहे वार्ड सचिव के चुनाव में मारपीट की घटनाएं आम हो गई हैं। हर दिन किसी न किसी इलाके से वार्ड सचिव चुनाव में मारपीट और हंगामा की खबरे आ रही हैं। ताजा मामला मोतिहारी के पहाड़पुर प्रखंड की है, जहां वार्ड सचिव चुनाव को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। थोड़ी देर के लिए पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।


मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो पक्षों के लोग मारपीट करते दिख रहे हैं, हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पहाड़पुर प्रखंड क्षेत्र के कमाल पिपरा पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गंगा पिपरा में वार्ड सचिव के चुनाव के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हुए थे।


इसी दौरान कमाल पिपरा पंचायत के वार्ड संख्या 7 के वार्ड सचिव चुनाव के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। चुनावी समीकरण को बिगड़ता देख एक पक्ष द्वारा वोटिंग कराने की मांग की गई लेकिन दूसरा पक्ष वोटिंग कराने के पक्ष में नहीं था। मौके पर मौजूद लोगों ने चुनाव कराने की बात कही। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rajiv Ranjan

FirstBihar संवाददाता