ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में स्कूल टीचर की घिनौनी करतूत: चॉकलेट का झांसा देकर मासूम को ले गया साथ, सुनसान जगह की हैवानियत

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण में एक शिक्षक की घिनौनी करतूत सामने आई है। आरोपी शिक्षक ने घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ हैवानित की। घटना

बिहार में स्कूल टीचर की घिनौनी करतूत: चॉकलेट का झांसा देकर मासूम को ले गया साथ, सुनसान जगह की हैवानियत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण में एक शिक्षक की घिनौनी करतूत सामने आई है। आरोपी शिक्षक ने घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ हैवानित की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी गांव का ही रहने वाला मेहसी प्रखंड के एक मिडिल स्कूल का शिक्षक गुड्डू सिंह वहां पहुंचा और बच्ची को चाकलेट दिलाने का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया। बच्ची को सुनसान जगह पर ले जाकर आरोपी ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और मौके से फरार हो गया।


काफी देर से बच्ची को घर में नहीं पाकर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, तभी खून से लथपथ बच्ची रोती हुई घर पहुंची। बच्ची की हालत देखकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खीसक गई। परिजनों की शिकायत पर गांव पहुंची पुलिस ने बच्ची का इलाज कराया और आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।


पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर आरपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूरे मामले पर एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच में एफएसएल की भी मदद ली जा रही है।