ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार: रामलीला देखने गई थी दिव्यांग लड़की, बदमाशों ने अगवा कर किया गंदा काम

MOTIHARI: मोतिहारी में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने दिव्यांग लड़की को अगवा करने के बाद उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। तीन दिन पहले लड़की रा

बिहार: रामलीला देखने गई थी दिव्यांग लड़की, बदमाशों ने अगवा कर किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने दिव्यांग लड़की को अगवा करने के बाद उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। तीन दिन पहले लड़की रामलीला देखने के लिए गई थी, इसी दौरान बदमाशों ने उसे अपनी हवश का शिकार बनाया। सोशल मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आने के बाज एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया है। घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित किशोरी बीते एक दिसंबर की रात गांव में चल रहे रामलीला को देखने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान बीच रास्ते में बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया और एक कमरे में ले जाकर उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। देर रात तक जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। जिसके बाद किशोरी के परिजन उसे गांव में काफी देर तक तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल रहा था।बाद में पीड़िता की मां उस लड़के के घर गई जिसके साथ उसकी बेटी रामलीला देखने के लिए घर से निकली थी।


पीड़ित लड़की युवक के कमरे में बेहोश पड़ी थी। बेटी की दुर्दशा को देख मां का कलेजा कांप उठा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बेहोश किशोरी को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पूरे मामले पर अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद गांव छोड़कर फरार हो गए हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया है, जो मामले की जांच कर रही है।