ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा : प्रेमिका ने ही पति और दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर की थी युवक की हत्या : ऐसे हुआ मामले का खुलासा

MOTIHARI : मोतिहारी पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। युवक की हत्या को किसी और ने नहीं बल्कि उसकी ही प्रेमिका ने अपने पति और दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम द

बिहार पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा : प्रेमिका ने ही पति और दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर की थी युवक की हत्या : ऐसे हुआ मामले का खुलासा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI : मोतिहारी पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। युवक की हत्या को किसी और ने नहीं बल्कि उसकी ही प्रेमिका ने अपने पति और दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए पुलिस ने वारदात में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


दरअसल, हरसिद्धि के उज्जैन लोहियार में पेशे से चालक संजीत कुमार एक बारात में अपनी बोलेरो कार लेकर गया था। लेकिन वापस घर नहीं लौटा। संजीत कुमार का शव हरसिद्धि के धनौती नदी के किनारे सुनसान इलाके से बरामद किया गया था। अपराधियों ने संजीत कुमार की हत्या गला दबाकर और बाद में धारदार हथियार से उसके दोनों हाथ को काट कर शव को नदी किनारे फेंक दिया था। 


पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो पूरे मामले की जांच की गई। वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक संजीत कुमार का उज्जैन लोहियार की रहने वाली निशा देवी के साथ पिछले कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब इस बात की भनक निशा के पति को लगी तो उसने अपने भांजे के साथ मिलकर संजीत की हत्या कर दी और शव को फेंक दिया।


पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि निशा देवी का अवैध संबंध अपने ही पति के भांजे अभिषेक कुमार के साथ भी था। इसकी जानकारी निशा के पति शिव पूजन कुमार को नहीं थी। हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार और निशा के दुपट्टे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।