ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: पुलिस की गिरफ्त में आए चार शातिर बदमाश, बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी तैयारी

MOTIHARI: मोतिहारी एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में कल्याणपुर पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से पुलिस ने दो कट्टा, दो गोली, द

बिहार: पुलिस की गिरफ्त में आए चार शातिर बदमाश, बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी तैयारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में कल्याणपुर पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से पुलिस ने दो कट्टा, दो गोली, दो चोरी की बाइक, चार मोबाइल, एक लेपटॉप जब्त किया है। 


गिरफ्तार अपराधियों में मधुबन थाना क्षेत्र के दुलमा गांव का बृहस्पत कुमार उर्फ़ गोलू कुमार, पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के कोरल गांव का राहुल कुमार, चकिया थाना क्षेत्र के पैठनिया गांव का कृष्णनंदन कुमार और मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र के फुलार गांव के रहने वाला संतोष कुमार शामिल है। 


एसडीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अपराधी बृहस्पत कुमार उर्फ़ गोलू कुमार पर मधुबन थाना में एक लूट और एक डकैती तथा कल्याणपुर थाना में एक लूट कांड का मामला दर्ज है। एसपी के निर्देश पर कल्याणपुर पुलिस ने नाकाबंदी कर कल्याणपुर थाना के खोखरा चौक के समीप से लूट की योजना बनाते चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।


उन्होंने बताया कि अपराधियों से जब्त मोबाइल के सीडीआर के आधार पर वैज्ञानिक अनुसन्धान से अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया जायेगा। छापेमारी में एसडीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह के अलावे कल्याणपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, एसआई शिवनाथ प्रसाद सहित पुलिस बल और चौकीदार शामिल थे।