ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

बिहार: पैक्स अध्यक्ष से हथियार के बल पर लाखों की लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली

MOTIHARI: मोतिहारी में बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष के पास मौजूद साढ़े तीन लाख रुपए लूट लिए और मौके

बिहार: पैक्स अध्यक्ष से हथियार के बल पर लाखों की लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष के पास मौजूद साढ़े तीन लाख रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल पैक्स अध्यक्ष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना कोटवा थाना के बेलवा चवर की है।


बताया जा रहा है कि चिरैया थाना क्षेत्र के अहिरौलिया गांव के रहने वाले पैक्स अध्यक्ष संजय यादव अपने एक दोस्त के साथ कार से आरा जा रहे थे, जैसे ही उनकी गाड़ी बेलवा चवर के पास पहुंची पहले से घात लगाए बाइक सवार चार बदमाशों ने कार को घेर लिया और रुपयों से भरा बैग मांगने लगे। पैक्स अध्यक्ष ने जब बैग देने से मना किया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।


पैक्स अध्यक्ष को गोली मारने के बाद बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में साढ़े तीन लाख रुपए थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने वारदात में शामिल बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। पैक्स अध्यक्ष संजय यादव के हांथ में गोली लगी है, फिलहाल उनका इलाज जारी है।