ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप

MOTIHARI: बिहार के मोतिहारी में एक बार फिर दहेज़ के लिए बेटी की जान ले ली गई. सुगौली थाना क्षेत्र में संदिग्ध स्थिति में एक नवविवाहिता का शव बरामद हुआ है. नवविवाहिता की मौत के बाद उ

बिहार: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार के मोतिहारी में एक बार फिर दहेज़ के लिए बेटी की जान ले ली गई. सुगौली थाना क्षेत्र में संदिग्ध स्थिति में एक नवविवाहिता का शव बरामद हुआ है. नवविवाहिता की मौत के बाद उसके ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हैं. गांव वालों ने इस की सूचना सुगौली थाना पुलिस को दी. जिसके बाद मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंचे. 


घटना सुगौली थाना क्षेत्र के पंजिअरवा गांव की है. मृतका के पिता संजय पासवान ने थाने में आवेदन देकर बेटी की हत्या करने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है. इस घटना को लेकर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. पता ने बताया कि मृतका चांदनी देवी की शादी अर्जुन पासवान से एक साल पहले हुई थी. मृतका चांदनी के पिता संजय पासवान ने बताया कि वह पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव के रहने वाले हैं. बेटी चांदनी की शादी बीते साल सुगौली थाना क्षेत्र के पंजियरवा गांव के रहने वाले अर्जुन पासवान के साथ किया था. शादी के बाद से ही दहेज के लिए मेरी बेटी के साथ उसका पति मारपीट करता था.


पिता ने बताया कि आज यानी सोमवार की सुबह में चांदनी के ससुराल के बगल के लोगों से सूचना मिली कि मेरी बेटी की मौत हो गई है. सूचना मिलने के बाद जब बेटी के ससुराल पहुंचा तो चांदनी के ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार थे. उसका शव पड़ा हुआ था. मेरी बेटी की उसके ससुराल वालों ने पीट पीट कर हत्या कर दी है


टैग्स