ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: मेला देखने गए छात्र की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने चाकू से वार कर मौत के घाट उतारा

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में स्कूल के पास से बोरा में बंद छात्र का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मृतक छात्र गांव का मेला देखने के लिए गया था लेकिन वापस घर नहीं लौटा।

बिहार: मेला देखने गए छात्र की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने चाकू से वार कर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में स्कूल के पास से बोरा में बंद छात्र का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मृतक छात्र गांव का मेला देखने के लिए गया था लेकिन वापस घर नहीं लौटा। छात्र के शरीर पर चाकू से वार के निशान मिले हैं, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।


दरअसल, घोड़ासहन थाना क्षेत्र के ललुआ निमोईया गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या के समीप बोरा में बंद एक छात्र का शव बरामद हुआ है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान निमोइया गांव का निवासी विकास कुमार के रूप में हुई  है। 


बताया जा रहा है कि विकास गांव का मेला देखने गया था लेकिन घर नहीं लौटा और सुबह सुबह उसका शव बोरे में बंद मिला है। शव पर चाकू से वार के कई निशान थे। वही चाकू से गोद कर निर्मम तरीके से उसकी हत्या की गई है। विकास के शव मिलने पर उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


परिजनों ने बताया कि विकास एसबीआई का क्रेडिट कार्ड बनाने का काम करता था। पहले मोतिहारी रहकर पढ़ाई करता था और दो महीना पहले ही वह घर आया था। सिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि घोड़ासहन के निमोईया में एक बोरे में विकास कुमार नामक युवक के शव मिला है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।