ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने 2 लड़कियों को पकड़ा, कमरे से दवाई और आपत्तिजनक सामान बरामद

MOTIHARI : बिहार में एक बार फिर से सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा हुआ है. पुलिस ने दो लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है. जिस घर में जिस्फरोशी का धंधा चल रहा था, वहां कमरे

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI :  बिहार में एक बार फिर से सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा हुआ है. पुलिस ने दो लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है. जिस घर में जिस्फरोशी का धंधा चल रहा था, वहां कमरे से पुलिस ने आपत्तिजनक सामान और शक्तिवर्धक दवाइयां बरामद की है. वेश्यावृति के धंधे में पड़की गई दोनों लड़कियों से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.


घटना बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की है. जहां मोतिहारी शहर में पुलिस ने सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा किया है. दरअसल छटौनी थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाके में कई दिनों से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था. जिसकी सूचना मुहल्लेवासियों ने पुलिस को दी थी. गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस ने उस माकन में छापेमारी की तो पुलिस के होश उड़ गए. पुलिस ने देखा कि उस मकान में सेक्स रैकेट के धंधे का संचालन किया जा रहा है.


छतौनी थाना में पदस्थापित दारोगा रणधीर कुमार ने बताया कि कई दिनों से सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा था. पुलिस ने उस मकान में छापेमारी करते हुए मौके से 2 लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई लड़कियों में एक लड़की सीतामढ़ी जिले की रहने वाले है जबकि दूसरी लड़की पकड़ीदयाल की रहने वाली है. दोनों के घरवालों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई है. दोनों लड़कियों से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.


मोहल्ले के वार्ड पार्षद गुड्डू श्रीवास्तव ने बताया कि मकान मालिक भी इस धंधे में शामिल था. कई दिनों से बाहर से लड़कियों को बुलाकर वह सेक्स रैकेट का धंधा चलाता था. जिसकी भनक आम लोगों को लगी. तो उन्होंने पुलिस को इसके बारे में बताया. वार्ड पार्षद गुड्डू श्रीवास्तव ने कहा कि आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर उसके ऊपर भी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए.

टैग्स