ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार में अपराधियों के निशाने पर डॉक्टर और कारोबारी! पर्चा साट कर मांगी 10-10 लाख की रंगदारी, कहा- 7 दिन में पैसे नहीं दिए तो..

MOTIHARI: बिहार में एक बार फिर से डॉक्टर और कारोबारी अपराधियों के निशाने पर आ गए हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक डॉक्टर और कारोबारी से 10-10 लाख रूपए र

बिहार में अपराधियों के निशाने पर डॉक्टर और कारोबारी! पर्चा साट कर मांगी 10-10 लाख की रंगदारी, कहा- 7 दिन में पैसे नहीं दिए तो..
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में एक बार फिर से डॉक्टर और कारोबारी अपराधियों के निशाने पर आ गए हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक डॉक्टर और कारोबारी से 10-10 लाख रूपए रंगदारी की मांग की है और रंगदारी के पैसे नहीं देने पर अंजान भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है। बेखौफ बदमाशों ने डॉक्टर और कारोबारी के संस्थानों पर पर्चा साटकर रंगदारी देने को कहा है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने तुरकौलिया थाना क्षेत्र केबहुआरा गांव निवासी आरा मिल मालिक संजय सिंह औरहरसिद्धि के गायघाट के रहने वाले जानवरों के डॉक्टर छोटेलाल प्रसाद से 10-10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। बदमाशों ने एमडी ग्रुप के नाम से लाल रंग की स्याही से लिखा पर्चा कारोबारी और डॉक्टर के संस्थानों पर चिपकाया है। शनिवार की सुबह जब लोगों की नजर पर्चे पर पड़ी तो हड़कंप मच गया।


धमकी भरा पर्चा मिलने के बाद डॉक्टर और कारोबारी के परिजन दहशत में हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पर्चा को जब्त कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पूरे मामले पर अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि पर्चा को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने इसे शरारती तत्वों की करतूत बताते हुए जल्द ही मामले का खुलासा कर लिए जाने की बात कही है।