ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार: खलिहान में सो रही थी 85 साल की बुजुर्ग महिला, बदमाशों ने कर दिया गंदा काम

MOTIHARI : मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। दुष्कर्म का आरोप गांव के ही युवक पर लगा है।

बिहार: खलिहान में सो रही थी 85 साल की बुजुर्ग महिला, बदमाशों ने कर दिया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI : मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। दुष्कर्म का आरोप गांव के ही युवक पर लगा है। 85 साल की विधवा महिला जब अपने खलिहान में सो रही थी इसी दौरान आरोपी शख्स ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना ढाका नगर परिषद क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि बीते शनिवार की देर रात 85 साल की बुजुर्ग महिला अपने खलिहान में सो रही थी इसी दौरान गांव का ही एक युवक खलिहान में पहुंचा और विधवा महिला के साथ दरिंदगी की। दुष्कर्म का आरोप गांव के ही विकास पासवान पर लगा है। पीड़ित महिला ने विकास पासवान समेत अन्य के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।


इधर, थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद गांव में लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।