ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पंचायत चुनाव में डीएम का बड़ा एक्शन, ड्यूटी से गायब 181 अधिकारियों पर केस

MOTIHARI : बिहार में पंचायत चुनाव का दौर चल रहा है. पुलिस-प्रशासन के कंधे पर कदाचार मुक्त चुनाव संपन्न कराने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. लेकिन वैसे अधिकारी जो काम में लापरवाही बरत

पंचायत चुनाव में डीएम का बड़ा एक्शन, ड्यूटी से गायब 181 अधिकारियों पर केस
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में पंचायत चुनाव का दौर चल रहा है. पुलिस-प्रशासन के कंधे पर कदाचार मुक्त चुनाव संपन्न कराने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. लेकिन वैसे अधिकारी जो काम में लापरवाही बरत रहे हैं या ड्यूटी से नदारद पाए जा रहे हैं, उनपर कार्रवाई भी की जा रही है. इसी बीच एक बड़ी खबर बिहार के मोतिहारी से सामने आ रही है. यहां वोटिंग के दौरान ड्यूटी से गायब पाए गए 181 कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. 


दरअसल, मोतिहारी के घोड़ासहन, आदापुर, ढाका और मुधबन प्रखंड में मतदान के दौरान अनुपस्थित रहने वाले पीठासीन पदाधिकारी और कर्मियों को चिन्हित किया गया है. चिन्हित 181 कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए भुगतान की गई राशि के वसूली की कार्रवाई अब शुरू होगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत सह डीएम एसके अशोक ने संबंधित बीडीओ को इस आशय का निर्देश जारी किया है, जिससे काफी परेशानी हुई थी. 


इससे संबंधित प्रतिवेदन निर्वाची पदाधिकारी (पंचायत)-सह-बीडीओ घोड़ासहन, आदापुर, ढाका एवं मधुवन ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को भेजा था. जिसमें उन्होंने संबंधित प्रखंड के मतदान दिवस पीठासीन पदाधिकारी/ मतदान कर्मी एवं पीसीसीपी के अनुपस्थित रहने की जानकारी दी थी. 

टैग्स