ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

बिहार : दुर्गा पूजा के दौरान चाकूबाजी, दो लोगों की हत्या से हड़कंप

MOTIHARI : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में डबल मर्डर से इलाके में सनसनी मच गई. बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर चाकूबाजी हुई. चाकूबाजी की इस घटना में दो लोगों

बिहार : दुर्गा पूजा के दौरान चाकूबाजी, दो लोगों की हत्या से हड़कंप
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में डबल मर्डर से इलाके में सनसनी मच गई. बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर चाकूबाजी हुई. चाकूबाजी की इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सभी जख्मी लोगों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. 


घटना आदापुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार स्थिति पोखर के पास हुई. मिली जानकारी के अनुसार, दो पड़ोसियों के बीच नाले का पानी गिराने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए. देखते ही देखते बात मारपीट और चाकूबाजी तक पहुंच गई. चाकूबाजी में एक पक्ष से 30 वर्षीय ऋषि राज जबकि दूसरे पक्ष से 35 वर्षीय प्रदीप कुमार की मौत हो गई. मृतक प्रदीप के छोटे भाई चंदन कुमार की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. 


घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है. जबकि घटनास्थल के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किये गए एक चाकू को बरामद किया है. पुलिस दोनों पक्षों से एक एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. 


ग्रामीणों के अनुसार, पहले से दोनों पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा था, जिसमें घटना के समय दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए. पहले जमकर मारपीट की उसके बाद दोनों पक्षों में चाकू बाजी हुई. देखते ही देखते यह छोटा मामला हिंसक रूप ले लिया और डबल मर्डर में तब्दील हो गया. इधर घटना के बाद जिले से भारी संख्या में पहुंची पुलिस टीम मृतक के घरों पर विधि व्यवस्था को लेकर तैनात है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rajiv Ranjan

FirstBihar संवाददाता