ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: कमरे में फंदे से झुलता मिला महिला का शव, घरेलू विवाद में हत्या की आशंका

MOTIHARI: मोतिहारी में एक विवाहिता का शव उसके ही कमरे में फंदे से झुलता मिला है।वहीं मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए

बिहार: कमरे में फंदे से झुलता मिला महिला का शव, घरेलू विवाद में हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में एक विवाहिता का शव उसके ही कमरे में फंदे से झुलता मिला है।वहीं मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घरेलू विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मिरचैया गांव की है।


मृतका की पहचान कल्याणपुर थाना मिरचैया गांव निवासी चंदन कुमार पांडेय की पत्नी 27 वर्षीय निकी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साल 2020 में निकी की शादी चंदन के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। शादी के बाद निकी ने एक बच्चे को जन्म दिया लेकिन बाद में घरेलू विवाद होने लगा और इसको लेकर ससुराल वाले अक्सर निकी के साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच खबर मिली कि उसकी मौत हो गई है। 


निकी की मौत की खबर मिलने के बाद मायके वाले उसके घर पहुंचे तो घर पर कोई नहीं था। निकी के कमरे का गेट खुला हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो उसका शव पंखा में फंदे से लटक रहा था। मायके वालों ने निकी के पति और सास-ससुर पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है और फरार ससुराल वालों को तलाश कर रही है।