ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार: जमीन विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पत्थरबाजी में कई जवान घायल

MOTIHARI: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं तो वहीं जमीनी विवाद को लेकर खून बहाने का सिलसिला भी बदस्तूर जारी है। मोतिहारी में जमीनी विवाद

बिहार: जमीन विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पत्थरबाजी में कई जवान घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं तो वहीं जमीनी विवाद को लेकर खून बहाने का सिलसिला भी बदस्तूर जारी है। मोतिहारी में जमीनी विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर एक पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया, जिसमें कई जवान घायल हो गए।


दरअसल, मोतिहारी मुफसिल थाना क्षेत्र के नंदपुर में भू-माफिया ने पुलिस टीम पर ईंट पत्थर से हमला बोल दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। सभा घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने कुछ युवकों को गिरफ्तार किया है।


घायल पुलिस QRT प्रभारी सत्यव्रत रविदास ने बताया कि शम्भू शाह ने जमीनी विवाद की शिकायत पर मुफस्सिल थाने की QRT टीम गांव पहुंची थी और आरोपी से पूछताछ कर रही थी तभी ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। घटनास्थल पर पुलिस टीम कैंप कर रही है।