ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: Filpkart कंपनी के कार्यालय से 6 लाख की लूट, पिस्टल दिखाकर पांच बदमाशों ने की लूटपाट

MOTIHARI: मोतिहारी में बेखौफ बदमाशों ने फ्लिपकार्ट कंपनी के कार्यालय से करीब 6 लाख रूपए लूटकर फरार हो गए। दो बाइक पर सवार होकर आए पांच अपराधियों ने कंपनी के कर्मियों को पिस्टल दिखा

बिहार: Filpkart कंपनी के कार्यालय से 6 लाख की लूट, पिस्टल दिखाकर पांच बदमाशों ने की लूटपाट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में बेखौफ बदमाशों ने फ्लिपकार्ट कंपनी के कार्यालय से करीब 6 लाख रूपए लूटकर फरार हो गए। दो बाइक पर सवार होकर आए पांच अपराधियों ने कंपनी के कर्मियों को पिस्टल दिखाकर बंधक बना लिया और करीब 6 लाख रूपए लूट लिए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना नगर थाना क्षेत्र के देवरहा बाबा चौक के पास की है।


बताया जा रहा है कि रविवार की देर शाम जब कैश काउंटर के कर्मी पैसों का मिलान कर रहे थे। इसी दौरान एक बदमाश कैश काउंटर पर पहुंचा और पिस्टल दिखाकर रूपए मांगने लगा। जब कर्मचारियों ने पैसे नहीं दिए तो बदमाश ने खुद गल्ले से रुपए निकाल लिए और सभी बदमाश कार्यालय के गेट को बाहर से बंद कर फरार हो गए। इससे पहले बदमाशों ने कंपनी के कर्मियों के पास जो पैसे और मोबाइल थे उसे भी लूट लिया था।


कंपनी के कर्मियों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस की मानें तो बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस ने लूटकांड में शामिल बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।