ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

बिहार : दवा खरीदने बाजार जा रही थी किशोरी, सुनसान जगह पर दरिंदों ने कर दिया गंदा काम

MOTIHARI : बिहार में बेखौफ बदमाश हत्या, लूट और रेप जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि किसी भी घटना को अंजाम

बिहार : दवा खरीदने बाजार जा रही थी किशोरी, सुनसान जगह पर दरिंदों ने कर दिया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में बेखौफ बदमाश हत्या, लूट और रेप जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि किसी भी घटना को अंजाम देना उनके लिए बायं हाथ का खेल बन गया है। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी जिले का है, जहां बदमाशों ने एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


वीडियो के वायरल होने के बाद पीड़ित किशोरी के परिजनों ने थाने में आवेदन देकर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि तीन युवकों ने रंगपुर बाजार से बीते 6 फरवरी को 16 वर्षीय किशोरी को अगवा कर लिया था और गैंगरेप के के बाद लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर उसे 28 मार्च को वायरल कर दिया।


जानकारी के मुताबिक पीड़ित किशोरी बीते 6 फरवरी की शाम दवा खरीदने के लिए रंगपुर बाजार जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में खड़े तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और पास ही मौजूद एक दुकान में लेकर गये, जहां तीनों ने बारी बारी से किशोरी के साथ रेप किया और इस घिनौने वारदात का वीडियो बना लिया। 


आरोपियों ने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने इस बात की जानकारी किसी को दी तो उसके परिवार के लोगों की हत्या कर देंगे। पीड़ित किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।