ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : चाकू गोदकर अधिवक्ता का मर्डर, खेत से मिला खून से लथपथ शव, घटना को लेकर वकीलों में आक्रोश

MOTIHARI : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। बेखौफ अपराधियों के लिए किसी की भी हत्या कर देना आम बात हो गई है। ताजा मामला मोतिहारी की है, जहां बदमाशों

बिहार : चाकू गोदकर अधिवक्ता का मर्डर, खेत से मिला खून से लथपथ शव, घटना को लेकर वकीलों में आक्रोश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। बेखौफ अपराधियों के लिए किसी की भी हत्या कर देना आम बात हो गई है। ताजा मामला मोतिहारी की है, जहां बदमाशों ने एक वकील की चाकू गोदकर हत्या कर दी और शव को फेंक कर आराम से चलते बने।


घटना पिपराकोठी थाना क्षेत्र में मोहनापुर के पास की है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वकील की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


मृतक वकील की पहचान चकिया प्रखंड क्षेत्र के माधवपुर कोइरगांवा निवासी मनोज कुमार हिमांशु के रूप में हुई है, जो जिला विधिज्ञ संघ के सदस्य भी थे। सोमवार की सुबह वकील का शव पिपराकोठी इलाके से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि एमएच के पास ग्रामीणों ने खेत में पड़ा शव देखा।


शव मिलने की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना का जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटना को लेकर जिला विधिज्ञ संघ में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों को खंगालने में जुट गई है।