ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Bihar Breaking News: शराबबंदी के बाद बिहार में सूखे नशा का चलन बढ़ा, 10 करोड़ की नशे की खेप के साथ माफिया अरेस्ट

MOTIHARI: बड़ी खबर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से आ रही है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नशे की बड़ी खेप को जब्त किया है। लखौरा थाना ने छोटा पकही में छापेमारी कर पुलिस ने करी

Bihar Breaking News: शराबबंदी के बाद बिहार में सूखे नशा का चलन बढ़ा, 10 करोड़ की नशे की खेप के साथ माफिया अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बड़ी खबर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से आ रही है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नशे की बड़ी खेप को जब्त किया है। लखौरा थाना ने छोटा पकही में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 10 करोड़ के नशीले पदार्थों को बरामद किया है।


दरअसल, मोतिहारी पुलिस को खबर मिली थी कि एक घर में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों को स्टोर किया गया है। इस सूचना के बाद पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने लखौरा थाना ने छोटा पकही में भोला राय के घर में छापेमारी की।


छापेमारी के दौरान भोला राय घर से लगभग 11 किलो स्मैक, 6 किलो चरस और दो किलो गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में माफिया भोला राय को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।


मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मोतीहारी पुलिस की नजर नेपाल के सीमाई इलाकों पर है, जहां तस्कर काफी सक्रिय हैं। नेपाल से ड्रग्स की खेप लखौरा लाई गई थी और यही से सभी को डिस्पैच करना था। पुलिस गिरफ्तार भोला राय के लिंकेज की भी पूरी जानकारी हासिल कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर ड्रग्स किसको डिलीवर करना था और कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं।


बता दें कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से ही सूखे नशे का चलन बढ़ता जा रहा है। दूसरे राज्यों से माफिया शराब की बड़ी खेप बिहार पहुंचा ही रहे हैं। इसके साथ ही साथ सूखे नशे का कारोबार भी चरम पर है। आए दिन भारी मात्रा में सूखे नशे की खेप जब्त हो रही है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम